
स्वामी जी के एक शिष्य के साथ एक बार एक व्यक्ति आय जिनका नाम अतुल सिंह था वो एडिशनल एस पी थे और पोस्टिंग रीवा में थी । स्वामी जी की चर्चाओं को सुनकर उन्होंने मिलें की इच्छा प्रकट की तो उनके स्थानीय मित्र उन्हे स्वामी जी के पास लेकर गए। स्वामी जी ने चर्चा के दौरान उन्हें कहा की आप जैसे ही रीवा पहुचेंगे पहला समाचार जो आपको मिलेगा वो दुखद होगा। अतुल सिंह ने उनकी बात सुन तो ली पर गंभीरता से नहीं लिया। रीवा जाते समय रास्ते में उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया और रीवा पहुंचने से थोड़ा पहले फोन चालू किया । आधे घंटे तक तो कोई कॉल नहीं आया लेकिन जब पहला कॉल आया वो उनके घर से था और ये बताने के लिए था कि उनकी बहन की सास का देहांत हो गया….. ‘रीवा पहुंचने पर पहला कॉल दुखद समाचार’ उनके विचारों में स्वामी जी की ये बात आई जो उन्हें हैरान कर गई। लोगो से तो सुना था आज उन्होंने खुद देख लिया स्वामी जी का चमत्कार!!!